इसलिए अब डेढ महीना बाद बजेगी शादी की शहनाई

16 दिसम्बर से खरमास शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही शहनाइयों की अवाज भी थम जायेगी। अब डेढ माह बाद ही शादी की शहनाई बज सकेगी। नये साल में 15 जनवरी को खरमास तो खत्म हो जायेगा, मगर शुक्र व गुरू ग्रह के अस्त होने से शादी के बंधन में नहीं बंध सकते हैं। उन्हें 5 फरवरी तक इंतजार करना पड़ेगा। ग्रहों के उदय होते ही 6 फरवरी से शादी के बंधन में युवक-युवतियां बंध सकते हैं। लग्न खत्म होने से बाजार में भी चहल-पहल कम हो गयी है। खरमास में शादी एवं अन्य शुभ कार्यों के लिए कोई व्यक्ति खरीदारी भी नहीं कर सकता है। खरमास खत्म होते ही 15 जनवरी से मांगलिक कार्यों के लिए खरीदारी कर सकेंगे। विभिन्न पंचांगों का हवाला देते हुए पं. प्रभात मिश्र बताते हैं कि नये साल में विवाह के 59 लग्न हैं। अन्य सालों की अपेक्षा इस साल जनवरी व नवंबर में शादी के लग्न नहीं हैं।