बिहार राज्यसभा चुनाव नामांकन की प्रक्रिया पुरी, सभी का निर्विरोध जीतना तय

बिहार:पटना[mithilanchalnews]:-बिहार के राज्यसभा की सभी सीटों पर प्रत्याशियों का बिना बिरोध चुना जाना लगभग तय है। आज मंगलवार को सभी छह प्रत्‍याशियों की परचा की स्‍क्रूटनी की गई है। सभी के नामांकन सही मिले हैं। अभी तक किसी भी अन्य ने अपना नामांकन नहीं किया है , ऐसे मे राज्यसभा की जितनी सीटें खली हुए हैं, उतने ही नामांकन भरे गए हैं, इसलिए अब तक लग रहा है ,कि बिना मतदान हुए सभी उमीदवार विजय हो जायेंगे।

नामांकन के आखिरी दिन भाजपा से केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, जदयू से वशिष्ठ नारायण सिंह और महेंद्र प्रसाद सिंह, राजद से मनोज झा और अशफाक करीम एवं कांग्रेस से अखिलेश प्रसाद सिंह ने विधानसभा सचिव आरएस राय के सामने अपना नामांकन दाखिल किया।

इसके बाद मंगलवार को नामांकन पर्चों की जांच पूरी हुई। 15 मार्च नामांकन वाससी की आखिरी तारीख है। और आखिरी दिन तक किसी ने नामांकन वापस नहीं ली तो उसी दिन अपराह्न तीन बजे के बाद सभी प्रत्याशियों की जीत का एलान कर दिया जाएगा।

दोनों गठबंधनों को मिलेंगी तीन-तीन सीटें
खाली होने वाली सभी छह सीटें NDA गठबंधन की थी। लेकिन इस बार राजद-कांग्र्रेस को तीन सीटों का फायदा होगा। अभी कांग्र्रेस का बिहार से राज्यसभा में एक भी प्रत्याशि नहीं है।

नामांकन के दौरान दिग्गज रहे मौजूद
नामांकन भरने के दौरान अपने उमीदवार के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, मंत्री नंद किशोर यादव, ललन सिंह, विजय सिन्हा, विजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार एवं भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय, उपाध्यक्ष गोपालजी ठाकुर और पूर्व महामंत्री सुधीर शर्मा मौजूद थे।

इसी तरह महागठबंधन प्रत्याशियों के नामांकन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, राजद के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव, राजद के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे, प्रधान महासचिव आलोक मेहता, कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कौकब कादरी, कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता सदानंद सिंह उपस्थित थे।

पार्टी प्रत्याशी
– भाजपा : केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद
– राजद : मनोज झा एवं अशफाक करीम
– जदयू : वशिष्ठ नारायण सिंह और महेंद्र प्रसाद सिंह उर्फ किंग महेंद्र
– कांग्रेस : अखिलेश प्रसाद सिंह

admin