लालू प्रसाद से अधिक धनी है राबड़ी देवी, जानिए रावड़ी कुल संपत्ति का विवरण……

पटना बिहार मिथिलांचल न्यूज:-़ बिहार विधान परिषद के लिए राजद उम्मीदवार व पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने आयोग को अपनी चल-अचल संपत्ति का विस्तृत ब्योरा दिया है। राबड़ी की कमाई लालू प्रसाद से लगभग दोगुनी है। पिछले वित्तीय वर्ष में राबड़ी की कर योग्य आय 42.32 लाख थी, जबकि लालू प्रसाद की आय 19.68 लाख थी।

पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के पुत्र संतोष सुमन समेत राजद के अन्य उम्मीदवार भी करोड़पति हैं।
राबड़ी ने अपने पेशे में व्यवसाय एवं सामाजिक कार्य का उल्लेख किया है, जबकि लालू प्रसाद का वास्ता सिर्फ सामाजिक कार्यों से है। राबड़ी नकदी बहुत कम रखती हैं। उनके हाथ में एक लाख 24 हजार 127 रुपये हैं।

राबड़ी के पास कोई वाहन नहीं है। लालू के पास 40 लाख रुपये की मर्सिडिज बेंज है। राबड़ी के पास 467 ग्र्राम के सोना के गहने हैं, जिसकी कीमत 14 लाख है। एक किलो चांदी के गहने हैं जिसकी कीमत 45 हजार है। लालू के पास दो लाख के गहने हैं।

राबड़ी के पास 90 हजार रुपये कीमत की डबल बैरल गन और 50 कारतूस भी हैं। लालू के पास एक लाख रुपये कीमत की एनपी बोर राइफल है। तीन लाख रुपये की एक जर्मनी पिस्टल है।

कहां-कहां कितनी संपत्ति

अचल

राबड़ी : 6,52,69,429.84 .

लालू : 66,82379.56.

लोन

राबड़ी : 4,00,25,455 .

लालू : 62,22,680.

बैंकों में जमा (राबड़ी)

एसबीआई बेली रोड : 1,18,376.59.

एसबीआई सचिवालय : 45,77,888.74.

कॉपरेटिव बैंक : 10,795.00.

स्टेट कॉपरेटिव बैंक : 501.00.

पीपीएफ : 29,23573.46.

बैंकों में जमा (लालू).

एसबीआई दिल्ली : 2,63,905.78.

एसबीआई सचिवालय : 79,184.48.

बिहार भवन सहकारी बैंक : 47,422.34.

एसबीआई फुलवरिया : 1100.00.

स्टेट कॉपरेटिव : 501.00.

पीपीएफ : 12,87,617.46.

एसबीआई सचिवालय : 1,86,899.50.

admin