सुविधाओं के अभाव का दंश झेल रहा बरौनी जंक्शन

बरौनी, बेगूसराय। बरौनी जंक्शन स्टेशन पूर्व मध्य रेलवे के प्रमुख स्टेशनों में एक है। जो औसतन दो करोड़ रुपए प्रतिमाह रेलवे को राजस्व प्राप्त होता है। लेकिन रेल यात्रियों के सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नही है। रेल परिसर की साफ सफाई, पेयजल व्यवस्था, शौचालय, पेशावखाना आदि की स्थिति सोचनीय बनी हुई है। प्लेटफार्म नम्बर 2 व 3, 6 व 7 और 8 व 9 पर एक भी शौचालय व पेशवखाना नहीं है। नतीजतन रेल यात्रियों को खुले में शौच व पेशाव करने हेतु जाना पड़ता है।




खासकर महिलाओं को शर्मसार होना पड़ता है। कभी कभी तो रेल यात्रियों को गन्दगी फैलाने के नाम पर रेलवेे सुरझा बल द्वारा आर्थिक दंड भी वसूला जाता है। प्लेटफार्म के नीचे जाकर शौच करना जोखिम भरा होता है। प्लेटफाॅर्म पर वाटर बूथ से पानी निकलता है। वह काफी हानिकारक होता है। क्योंकि वह पानी गन्दा होता है। कई बार यात्रियों ने इस पानी के गुणबत्ता के विरोध में स्थानीय रेल अधिकारियों से शिकायत भी कर चुके हैं। लेकिन पानी को शुद्ध करने हेतु कोई कदम रेल पदाधिकारियों द्वारा नही उठाया गया है। स्टेशन पर रेल यात्रियों की सुरझा हेतु कोई भी व्यवस्था नही हैं। मुख्य टिकट घर परिसर में अपराधियो का जमावड़ा लगा रहता है। जो रेल यात्रियों से जबरन समान को छिन लेना, पाकेटमारी करना लगातार होता रहता है। टिकटघर व आरक्षण कार्यालय में पुलिस बल तैनात नही रहने के कारण बराबर उच्चकों द्वारा मारपीट कर रुपये, मोबाइल छीनने, बैग लेकर भागने की घटना घटती रहती है।

admin