#समस्तीपुर :जीत लो सोना प्रतियोगिता के तहत लक्ष्य से अधिक खाता खोलने पर डाकघर होंगे पुरस्कृत

समस्तीपुर | खोल लो खाता जीत लो सोना प्रतियोगिता के तहत डाकघर में खाता खोलने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अंतर्गत खाता खोलने वाले डाकघरों को प्रथम पुरस्कार के रूप में गोल्ड मेडल, द्वितीय पुरस्कार सिल्वर मेडल व तृतीय पुरस्कार के रूप में ब्रांज मेडल दिया जाएगा। साथ ही उन्हें प्रशस्ति-पत्र व विजेता होने का प्रमाण-पत्र भी दिया जाएगा।



प्रधान डाकघर में 4 हजार खाता खोलने पर प्रथम, 2560 पर द्वितीय व 1600 पर तृतीय पुरस्कार देने के लिए लक्ष्य रखा गया है। वहीं उपडाकघरों में 2 हजार खाता खोलने पर प्रथम, 1280 पर द्वितीय व 800 तृतीय पुरस्कार जबकि शाखा डाकघर में 1250 खाता खोलने पर प्रथम, 800 पर द्वितीय व 500 पर तृतीय पुरस्कार के लिए लक्ष्य है। वहीं इस प्रतियोगिता में एजेंटों को प्रथम पुरस्कार के लिए 1250 खाता, द्वितीय के लिए 800 खाता व तृतीय पुरस्कार के लिए 500 खाता खोलना होगा। जिले भर में 354 शाखा डाकघर, 40 उपडाकघर व 1 प्रधान डाकघर है। उधर, डाक निरीक्षक पश्चिमी शशिकांत सिंह ने बताया कि डाक की ओर से आयोजित खोल लो खाता जीत लो सोना प्रतियोगिता के तहत खाता खोलने का लक्ष्य रखा गया है। यह 9 मार्च तक प्रतियोगिता का आयोजन होना है। जो सबसे अधिक खाता खोलेंगे उनको पुरस्कृत किया जाएगा।

             ————————————————-mithilanchalnews————————————————————–
फटाफट ख़बरों के लिए हमे फॉलो करें फेसबुकट्विटर, गूगल प्लस पर..

Read all latest  headlines in Hindi. Also don’t miss today’s Hindi News.

admin