MLC ELECTION: बीजेपी ने चुन लिए 3 नाम, संजय पासवान का नाम नये चेहरे में

बिहार विधान परिषद चुनाव को ले बीजेपी की केन्द्रीय समिति ने अपने तीन प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। तय किये गये नामों में उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय और संजय पासवान के नाम तय किये गये है।

बता दें की सुशील कुमार मोदी और मंगल पांडेय का उम्मीदवार होना पहले से तय माना जा रहा था।
जबकि तीसरी सीट के लिए करीब आधे दर्जन लोग दावेदार थे। जिसमें संजय पासवान जो केंद्र में मंत्री रह चुके है उनके नाम पर बीजेपी ने मुहर लगा दिया है।

सूत्रों के अनुसार प्रदेश चुनाव समिति और कोर कमेटी की बैठक में उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद यादव को अंतिम सूची तैयार करने के लिए अधिकृत किया था। जिस पर दोनों नेताओं ने आधे दर्जन संभावित उम्मीदवारों के नाम की अनुशंसा केंद्रीय नेतृत्व को भेजा था।

जानकारी हो कि भाजपा से उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, लाल बाबू प्रसाद का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। भाजपा के ही सत्येंद्र नारायण सिंह का निधन होने से एक सीट पहले ही रिक्त हो गई थी।

आशीष श्रीवास्तव…..

admin