चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण टला, अक्टूबर के अंत में हो सकता है शुरू

पटना बिहार मिथिलांचल न्यूज़ :-भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो ने आधिकारिक रूप से साफ कर दिया है कि चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण अक्टूबर के आखिरी या नवंबर के शुरू में किसी उपयुक्त तिथि को किया जा सकता है कि पूर्व प्रमुख के सभी ने इस संदर्भ में बुधवार को केंद्रीय अंतरिक्ष राज्य मंत्री से मुलाकात कर उन्हें इसरो के इस फैसले से अवगत कराया है .

अंतरिक्ष संगठन के सूत्रों ने कहा है कि चंद्रयान-2 की समीक्षा के लिए गठित राष्ट्रीय स्तर की समिति में मिशन के प्रक्षेपण के लिए कुछ और अतिरिक्त परीक्षणों की सिफारिश की है .

इसके बाद सावधानी बरतते हुए इसरो ने यह निर्णय लिया है कि चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण अब अप्रैल के बदले अक्टूबर के आखिर या नवंबर के शुरू में किया जाएगा.

इस निर्णय के पीछे खास वजह यह भी है कि चंद्रयान के प्रक्षेपण के लिए अप्रैल के बाद दूसरा उपयुक्त समय अक्टूबर या नवंबर का होता है .क्योंकि इन दिनों चंद्रमा पृथ्वी की कक्षा से सबसे निकट होता है. चंद्रयान-2 के तहत इसरो को एक रोवर को चंद्रमा की सतह पर उतारना है जो चंद्र स्तर के आंकड़े एकत्र कर इसरो को भेजेगा.

admin