darbhanga:अब प्लेटफाॅर्म पार करने में बुजुर्ग महिलाओं को मिलेंगी सुविधाएं

दरभंगा:दरभंगा रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का विस्तार होने जा रहा है। इसकी कवायद तेज हो गई है। प्लेटफॉर्म संख्या चार पर जहां लिफ्ट का निर्माण किया जा रहा है वहीं, तीन चार नंबर प्लेटफॉर्म पर शौचालय का निर्माण कार्य चल रहा है। लिफ्ट लगने से बुजुर्ग दिव्यांग समेत महिला यात्रियों को खासी सुविधा मिलेगी। खासकर, चार नंबर प्लेटफॉर्म से एक नंबर प्लेटफॉर्म यानी मुख्यद्वार तक आने-जाने में यह लिफ्ट कारगर साबित होगा। उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी दो माह के भीतर लिफ्ट का विधिवत संचालन शुरू हो जाएगा। दरभंगा जंक्शन देश के ग्रेड स्टेशनों में शुमार है। हकीकत, ग्रेड स्टेशनों जैसी सुविधा यहां के यात्रियों को नसीब नहीं है। सुविधा के नाम पर यहां के यात्री आज भी सी ग्रेड जैसी स्थिति में हैं। यही वजह है कि सफाई असुविधा के नाम पर सबसे निचले स्तर पर देशभर में नाम आने के बाद अधिकारियों की नींद टूटी और उसके बाद सुधार की कवायद तेज हो गई है। इसी के तहत, जंक्शन पर यात्रियों को बेहतर सुविधा देने की कवायद के बीच प्लेटफॉर्म पर शौचालय का निर्माण किया जा रहा है।
यह हो रही कवायद | शौचालयनिर्माण लिफ्ट की आधुनिक सुविधाओं के बीच परिसर में खुले नालों को तोड़कर फिर से नए तरीके से उसे सजाया, बनाया जा रहा है। साथ ही गंदगी फैलाने वाले लोगों पर भी आरपीएफ और जीआरपी की ओर से विशेष नजर रखी जा रही है। इसके अलावा सफाई कर्मी भी परिसर पर नियमित रूप से झाड़ू लगाते देखे जा रहे हैं। जंक्शन पर यात्री सुविधा के लिए चल रहे पहल से यात्रियों में भी खुशी है। परिसर पर फूड प्लाजा के पास पूर्व में मूत्रालय था। इससे गंदगी बदबू आती थी। अब उसे तोड़ दिया गया है। इसके बाद वहां अब जल निकासी के भी उपाय तलाश लिए गए हैं। इसके लिए निर्माण कार्य तेजी पर है। नए नाले का निर्माण किया जा रहा है कुछ निर्माण हुए भी हैं।
खुलेमें शौच की समस्या से मिलेगी निजात | प्लेटफॉर्मसंख्या तीन और चार पर यात्रियों की सुविधा के शौचालय का भी निर्माण किया जा रहा है। इससे यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा। यात्रियों को ट्रेन के इंतजार करने के दौरान शौचालय के लिए प्लेटफॉर्म संख्या एक पर जाना पड़ता है। इसके साथ ही गंदगी के लिहाज से भी यह कदम अच्छा माना जा रहा है। इससे खुले में शौच जैसी समस्या से भी निजात मिलेगी।
सुविधाओंसे मिलेगा यात्रियों को फायदा | जंक्शनपर यात्रा करने पहुंचे जितेंद्र कुमार ने इस बाबत बताया कि इन सुविधाओं के शुरू होने से यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि दूसरे ग्रेड स्टेशनों की तरह अभी दरभंगा जंक्शन पर सुविधा अभी कम है। यात्री दिलीप कुमार ने बताया कि रेलवे की ओर से यह अच्छा कदम है। यात्रियों की सुविधा के लिए ऐसे कामों में तेजी लाने की जरूरत है। उम्मीद है जल्द इसका फायदा भी मिलेगा।
कहते हैं अधिकारी | स्टेशनअधीक्षक मनहर गोपाल ने बताया कि जंक्शन को आधुनिक सुविधा से जोड़ा जा रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए कई निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। जल्द ही इसका फायदा यात्रियों को मिलेगा।
दो दिनों में शुरू होगा कार्य
इसकेअलावा स्टेशन के प्लेटफॉर्म ट्रैक पर भी सफाई को ध्यान में रखते हुए नाले के निर्माण का कार्य दो से तीन दिनों में शुरू किया जाएगा। पहले ट्रैक पर जमे पानी को पंप से निकाला जाता था, लेकिन अब नाले का निर्माण कर इसे ड्रेन से जोड़ा जाएगा। लिफ्ट का काम तेजी से किया जा रहा है। यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्लेटफॉर्म संख्या चार पर लिफ्ट को आधुनिक तकनीक से लैस निर्माण कार्य तेजी पर है। इसका लगभग 70 फीसद काम पूरा कर लिया गया है। अभियंताओं के मुताबिक लिफ्ट का पूरा काम एक से डेढ़ महीने में पूरा कर लिया जाएगा।

admin