#bihar:संजय ने पूछा- लालू की बिहार की राजनीति में क्या देन है?

पटना|प्रदेश जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने गुरुवार को कहा कि राजद ने 15 साल के शासन में बिहार की जनता को वह खौफनाक मंजर दिखाया था, जिसे कोई भूल नहीं सकता। पूरे बिहार में खौफ का साया था। अपराध अपने चरम पर था।\



हत्याएं, लूट, नरसंहार और अपहरण आम बात था। बिहार से अगर ट्रेन गुजरती थी तो लोग खौफजदा हो जाते थे। डॉक्टर, इंजीनियर और व्यापारियों का पलायन हो गया था। नीतीश कुमार ने जब बिहार की बागडोर संभाली, तब जाकर प्रदेश का मान, सम्मान और गौरव लौट सका। आज बिहार और बिहारी अपमान नहीं, सम्मान का विषय है। तेजस्वी बताएं कि लालू प्रसाद की बिहार की राजनीति में क्या देन है? लालू ने गरीब, अकलियत, पिछड़े, दलित और महादलित भारतीय राजनीति को कलंकित किया है।

             ————————————————-mithilanchalnews————————————————————–
फटाफट ख़बरों के लिए हमे फॉलो करें फेसबुकट्विटर, गूगल प्लस पर..

Read all latest  headlines in Hindi. Also don’t miss today’s Hindi News.

admin