muzaffarpur:दुल्हन पिटाई मामले में बेनीबाद ओपी के अध्यक्ष भी निलंबित

मुजफ्फरपुर :गायघाट में दुल्हन उसकी बहन की पिटाई मामले में बेनीबाद ओपी अध्यक्ष उमाशंकर मांझी को बुधवार की देर रात एसपी ने निलंबित कर दिया। पुलिस मुख्याल में दुल्हन को आवश्यकता करने पर सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश दिया है।
दूसरी ओर, जेल में बंद उसके भाई श्रीनिवास सिंह के प्रोडक्शन वारंट के लिए आरोपित पक्ष की अधिवक्ता डॉ. संगीता शाही ने बुधवार को एसीजेएम-15 सह सब जज-16 एसके राय की कोर्ट में अर्जी दाखिल की। कोर्ट ने अर्जी पर सुनवाई करते हुए प्रोडक्शन वारंट निर्गत करने का आदेश जारी कर दिया है। उधर, दुल्हन की मां सावित्री देवी ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव को अर्जी देकर क्षति पूर्ति अधिनियम के तहत मुआवजा कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, कोर्ट ने पूरे को लेकर गायघाट थाने से रिपोर्ट मांगी है। कोर्ट ने जेल में बंद दुल्हन के भाई श्रीनिवास सिंह पड़ोसी गुड्डू पांडेय की जमानत अर्जी पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया है। अधिवक्ता डॉ. संगीता शाही ने बताया कि कोर्ट ने अगली सुनवाई की तिथि दो जून को तय की है। अधिवक्ता ने लोगों से मामले में राजनीति नहीं करने की अपील की। कहा कि सभी लोगों को न्याय दिलाने के लिए आगे आना चाहिए।

गरीब जनक्रांति पार्टी के अध्यक्ष समेत 6 नामजद

मुजफ्फरपुर | गायघाट दुल्हन की पुलिस पिटाई मामले में दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर गरीब जनक्रांति पार्टी द्वारा टावर हाउस चौक पर पुतला दहन करने के मामले में नगर थाने की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। दारोगा मनोज निराला की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी में पार्टी अध्यक्ष सह सोशल मीडिया प्रभारी दीनबंधु सिंह, राष्ट्रीय महासचिव मणिरोशन सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीरज सिंह, कोषाध्यक्ष उमाशंकर यादव, युवा नेता विनय मिश्रा, मुजफ्फरपुर पूर्वी जिलाध्यक्ष मोहन राय को नामजद करने के साथ-साथ 30-35 अज्ञात को आरोपित किया गया है। प्राथमिकी में दारोगा ने कहा है- सूचना पर जब दारोगा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि जुलूस में शामिल लोग गरीब जनक्रांति पार्टी के बैनर तले प्रदर्शन उपद्रव कर रहे हैं। आरोपितों से प्रशासनिक आदेश की कॉपी मांगी तो उन्होंने नहीं दिया। उन लोगों ने आधा घंटा तक यातायात बाधित करते हुए पुतला फूंका। राहगीरों के साथ दुर्व्यवहार भी किया। समझाने पहुंची पुलिस के साथ अभद्रता की।
गायघाट | रालोसपा की महिला जिलाध्यक्ष सह महिला प्रताड़ना संघर्ष समिति की प्रदेश अध्यक्ष अमृता सिंह ने पुलिस द्वारा दुल्हन उसकी बहन की बर्बर पिटाई दुर्व्यवहार करने के मामले में दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की। कहा कि स्थानीय विधायक महेश्वर यादव द्वारा दुल्हन महिलाओं पर शराब माफियाओं से सांठ-गांठ का जो आरोप लगाया है, वह बिल्कुल निराधार है। विधायक को कम से कम मानवता के ख्याल से भी पीड़िता के हालात देखने चाहिए कि किस कदर पुलिस ने उसे पीटा है। उन्होंने कहा कि अगर गायघाट थानाध्यक्ष की कार्रवाई से शराब माफियाओं में दहशत थी तो विधायक बताएं कि पूर्व थानाध्यक्ष राजेश चौधरी ने अपने कार्यकाल में कितनी बार शराब जब्त की। न्याय दिलाने के बदले उल्टे महिलाओं के चरित्र पर लांछन लगाया है। मौके पर ब्रजेश सिंह, कुंवर दीपक, अजीत कुमार, गजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीनबंधु सिंह, कुंदन सिंह, राजीव कुमार अमरेन्द्र सहनी भी उपस्थित थे। इधर, आॅल इंडिया फाॅरवर्ड ब्लाॅक के केंद्रीय कमेटी सदस्य अमरेश कुमार ने मामले में बेनीबाद ओपी अध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग की है। कहा कि गुनाहगार को स्थानीय विधायक बचा रहे हैं। गायघाट में महिला पर पुलिस प्रताड़ना के खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

admin