#bihar:जहानाबाद को लेकर एनडीए में विरोध बढ़ा

bihar:लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव को लेकर महागठबंधन का मामला भले ही सुलझ गया हो, लेकिन एनडीए में तकरार जारी है। अररिया लोकसभा सीट के साथ भभुआ विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी तो तय है, लेकिन जहानाबाद को लेकर एनडीए में सहमति नहीं बन पा रही है। इस सीट पर रालोसपा और हम आमने-सामने है। अब इस सीट पर तीसरा दावेदार भी सामने आ गया है।



रालोसपा के अंदर ही इस सीट को लेकर अंतर्विरोध पैदा हो गया है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने सीट पर दावा ठोकते हुए कहा कि इस सीट से पार्टी उम्मीदवार का चयन राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा करेंगे। उधर, रालोसपा के ही सांसद अरुण कुमार ने कहा कि इस सीट पर उपेंद्र कुशवाहा की कोई दावेदारी नहीं बनती। जहानाबाद उनका कार्यक्षेत्र है। पिछली बार भी उनका ही प्रत्याशी यहां लड़ा था। ऐसे में इस बार भी उनके गुट के ही उम्मीदवार को टिकट मिलना चाहिए। विवाद की स्थिति में उन्होंने भाजपा से मैदान में उतरने का अनुरोध किया है।

             ————————————————-mithilanchalnews————————————————————–
फटाफट ख़बरों के लिए हमे फॉलो करें फेसबुकट्विटर, गूगल प्लस पर..

Read all latest  headlines in Hindi. Also don’t miss today’s Hindi News.

admin