आज है सीएम नीतीश का जन्‍मदिन, PM मोदी ने फोन कर दी बधाई

patna:आज 1 मार्च को बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार का जन्‍मदिन है। वे 67 साल के हो गए। देर रात से ही लोग सीएम को जन्‍मदिन की बधाई दे रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन कर नीतीश कुमार को जन्‍मदिन की बधाई दी है। उन्‍होंने कहा कि नीतीश कुमार हमेशा निष्‍ठा के साथ देश की सेवा करते हैं। बिहार में बदलाव की अहम कड़ी हैं। मैं उनकी लंबी आयु की कामना करता हूं।



वहीं, महामहिम राज्यपाल सत्य पाल मलिक ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से दूरभाष पर बातें कर उनके यशस्वी और सुदीर्घ जीवन के लिए अपनी शुभेच्छा व्यक्त की तथा कामना की। कहा क‍ि कि राज्य उनके नेतृत्व में विकास-पथ पर तेजी से अग्रसर हो।

             ————————————————-mithilanchalnews————————————————————–
फटाफट ख़बरों के लिए हमे फॉलो करें फेसबुकट्विटर, गूगल प्लस पर..

Read all latest  headlines in Hindi. Also don’t miss today’s Hindi News.

admin