#muzaffarpur:ऑल इंडिया टी 20 विमेंस क्रिकेट चैंपियनशिप की मेजबानी जिले को

मुजफ्फरपुर में बिहार दिवस पर ऑल इंडिया टी-20 विमेंस क्रिकेट चैम्पियनशिप का आयोजन पंडित नेहरू स्टेडियम में होगा। प्रतियोगिता 22 से 25 मार्च तक ऑल इंडिया विमेंस टी 20 क्रिकेट एसोसिएशन व जिला प्रशासन के तत्वावधान में होगी। खिलाड़ियों की सूची अभी जारी नहीं की गई है। इसका थीम बाल विवाह व दहेज उन्मूलन होगा।



22 मार्च से शुरू होने वाले विमेंस टी 20 क्रिकेट मैच में बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, दिल्ली व झारखंड की टीमें हिस्सा लेंगी। टीम का चयन ऑल इंडिया विमेंस टी 20 क्रिकेट एसोसिएशन की संबंधित राज्य इकाई करेगी। इसके लिए जिला प्रशासन व बिहार एसोसिएशन के अध्यक्ष भानू प्रताप शर्मा के बीच सहमति बनी है। जिला प्रशासन व खेल संगठन की कोशिश है कि इसमें नामी हस्तियां शामिल हों।

स्वयंसेवी संस्था के रूप में निबंधित है एसोसिएशन

ऑल इंडिया विमेंस टी 20 क्रिकेट एसोसिएशन स्वयंसेवी संस्था है। देश के कई राज्यों में इसकी स्वतंत्र शाखाएं हैं, जो विमेंस टी 20 क्रिकेट टीम बनाकर खेल का आयोजन कराती है। इसके बिहार अध्यक्ष बिहार प्रशासनिक सेवा के रिटायर अधिकारी भानु प्रताप सिंह हैं, जबकि सचिव अमृता सिंह हैं। यह संस्था इंडियन ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट फेडरेशन से सम्बद्ध है, जो कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन करा चुकी है, जिसका सीधा प्रसारण दूरदर्शन पर हुआ है।

             ————————————————-mithilanchalnews————————————————————–
फटाफट ख़बरों के लिए हमे फॉलो करें फेसबुकट्विटर, गूगल प्लस पर..

Read all latest  headlines in Hindi. Also don’t miss today’s Hindi News.

admin